फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा करने पर 50 फीसदी की छूट

Fri, 03 Jan 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएल ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल वसूली के लिए शिविर लगाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के छह गांवों में कैंप लगाए जाएंगे और एक मुश्त बिल जमा करने वालों को पचास फीसदी छूट भी मिलेगी। शिविर 10 से 27 जनवरी तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरके बंसल ने बताया कि ग्रेनो के छह गांवों में नोएडा से सप्लाई होती है। यहां पर बिल वसूली का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने के साथ यहां कनेक्शन देने का काम भी होगा।

आरके बंसल ने कहा कि 10 जनवरी को रोजा जलालपुर, 13 मिल्क लच्छी, 17 सादुल्लापुर, 20 इटैहरा, 22 चिपयाना खुर्द कालोनी, 24 पटवारी और 27 जनवरी को रोजा याकूबपुर गांव में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने के लिए अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें