फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी की छूट पर हवाई सफर का मजा

Thu, 23 Jan 2014 05:21 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के लोगों को हवाई किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर खूब रास आया। शहर के तीन दर्जन से अधिक बड़े टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों पर लोगों ने देश के कई बड़े शहरों के लिए बुकिंग करवाई।
विज्ञापन


टूर एंड ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि किराए में छूट का काफी असर पड़ा है। एमजी रोड स्थित कृष्णा एयर ट्रेवल के संचालक बीएन लाल ने बताया कि हवाई किराए में छूट से लोग काफी उत्साहित हैं। हवाई यात्रा कि बुकिंग में 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

ट्रैवेल एजेंट पंकज बताते हैं कि किराए में छूट का लाभ उठाने वालों में पुराने गुड़गांव वाले अधिक हैं। इन सभी ने सबसे अधिक बुकिंग मुंबई, गोवा और पुणे के लिए कराया है। जय दुर्गा टूर एंड ट्रेवल के वालों का कहना है कि बृहस्पतिवार को छूट पर बुकिंग करवाने की अंतिम तिथि रही।
विज्ञापन


इस दौरान पूछताछ करने वालों के काफी फोन आए हैं। ट्रेवल एजेंट अनीस ने बताया कि अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई। कृष्णा एयर ट्रेवल के बीएन लाल ने बताया कि यह बुकिंग फरवरी से अप्रैल तक सफर करने के लिए है। बुकिंग के दौरान थोड़ी परेशानी आ रही है। किसी-किसी डेट में छूट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें