दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम पहली बार स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।
बिजनौर के नजीबाबाद तहसील निवासी बबलू का बेटा लकी (5 साल) मंगलवार को पहली बार स्कूल जाने के लिए घर से निकला। इसी बीच खजूरी खास इलाके में उसे एक कार जोरदार टक्कर मार दी।
इससे लकी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में लकी को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव के लिए निकल गए। लकी की मौत से परिजमों मातम छाया हुआ है।