फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में देखे गए ये 5 वीडियो, आपने देखे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
यू ट्यूब का बीइंग इंडियन चैनल अपने चौंकाने वाले रिसर्च और चर्चित वीडियो के लिए जाना जाता है। दिल्ली की लड़कियों पर किए गए इसके रिसर्च काफी चर्चा में आए थे। 10 अक्तूबर को एक बार फिर ये चैनल दिल्ली वालों के दिल टूटने और प्यार करने के कारणों पर एक शानदार वीडियो लेकर आया है, जिसे 60 हजार से अधिक लोग देख चुक हैं।
विज्ञापन


दिल्ली बनाम मुंबई

बीइं‌ग इंडियन ने ही इसी 23 अक्तूबर को एक बार फिर दिल्ली बनाम मुंबई मुद्दे पर दिल्ली के पाले में गेंद उछालकर लोगों का ध्यान खींचा। इस वी‌डियो को तेजी से देखा जा रहा है फिलहाल इसे देखने वालों की संख्या 40 हजार के ऊपर जा चुकी है।


लक्ष्‍मण रॉव चायवालाः एक हैरान कर देने वाली है शख्सीयत

आईटीओर ऑफिस के पास चाय की दुकान लगाने वाले इस 62 वर्षीय चायवाले की असली कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन्होंने अब तक 24 उपन्यास लिखे हैं, जिनमें से 12 प्रकाशित हो चुके हैं। ये दावा है यू ट्यूब चैनल डेल्ही पीडिया का।

चैनल के अनुसार मराठी मूल के लक्ष्मण रॉव न केवल अपने उपन्यास लिखते हैं, बल्कि उन्होंने प्रकाशित कराने के बाद उनका वितरण भी करते हैं। यही नहीं इनकी लेखनी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की ओर से सराहा भी जा चुका है।

16 अक्तूबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।

एक प्रयास से चौंकाने वाला गोल

मौजूदा फुटबॉल लीग आईएसएल में दिल्ली डायनमस के गुस्ताव दास संतोष के एकल प्रयास से किए गए इस शानदार गोल के वीडियो को पूरी दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। गुस्ताव ने यह गोल ‌चेन्नई के खिलाफ 26 अक्तूबर किया था।

यू ट्यूब पर इसे गोल डीपीटी नाम के चैनल से अपलोड किया गया है। इसे अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए।

विज्ञापन

फिर से उन दंगों की याद ‌दिला गया ये वीडियो

1984 के दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार को याद दिलाता यह गाना यू ट्यूब पर खूब हिट हुआ। इसे दुनियाभर के करीब एक लाख लोगों ने अभी तक देख लिया है। 31 अक्टूबर को 84 के दंगों की बरसी होती है।

हर साल इस तारीख को पूरा भारतीय सिख समुदाय गमजदा हो जाता है। 84 दंगों के पीड़ितों को समर्पित इस गाने को सागाहिट्स नाम के चैनल से बीते 30 अक्तूबर को अपलोड किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें