फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर क्या कर रहे थे ये 5 बच्चे?

Thu, 23 Jan 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पांच बच्चे रहस्यमय हालात में मिले। पांचों बिहार के रहने वाले हैं। बच्चे अपना नाम और पता बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक व्यक्ति उन्हें ट्रेन में बैठाकर यहां लेकर आया है।
विज्ञापन


लेकिन उस व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं कि वह कौन है और यहां क्यों लेकर आया। वे घबराए हुए हैं। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराकर उन्हें वसुंधरा में लाल बहादुर शास्त्री सुदर्शन बाल आश्रम भेजा है।

एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिले बच्चों में बम्दा (13) पुत्र वेदा, महेशा (12) पुत्र जोगदा, सुरजा (11) पुत्र रामा, धर्मा (11) पुत्र बुद्धू और वेदा (13) पुत्र जोगे हैं। ये सभी बिहार के कथपाड़ा जिले के मोरको गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पांच बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को थाने ले आई। बच्चे घबराए हुए हैं, इसलिए ज्यादा पूछताछ उनसे नहीं की गई।

बाद में उनसे पूछताछ की जाएगी कि उन्हें यहां कौन और क्यों लेकर आया था। चाइल्ड लाइन संस्था को सूचना देकर बच्चों को वसुंधरा में लाल बहादुर शास्त्री सुदर्शन बाल आश्रम भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें