फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी IPL में धूम मचाएंगे गुड़गांव के ये 5 छोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के सातवें सीजन के काउंटडाउन के साथ साइबरसिटी में भी उत्साह चरम पर पहुंच गया है। साइबर सिटी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार आईपीएल इसलिए भी खास बन गया है कि वे अपने शहर के पांच सुरमाओं को आईपीएल में खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन


आईपीएल के सातवें संस्करण में इस बार गुड़गांव से पांच खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

पंजाब के लिए खेलते आ रहे युवराज सिंह इस बार बंगलूरू टीम के साथ खेलते नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस आईपीएल में उनके साथ गुड़गांव के तीन और भी खिलाड़ी शामिल होंगे।

सचिन देंगे युवराज का साथ

रणजी खिलाड़ी और सचिन के साथ अंतिम रणजी खेलने वाले गुड़गांव के सचिन राणा भी रॉयल चैलेंजर बंगलुरु का हिस्सा होंगे।

एक दिन बार शुरू होने जा रहे आईपीएल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मोबाइल एप्लीकेशंस पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा करते आ रहे है।

साथ ही इस बार रॉयल चैलेंजर बंगलुरु ने युवराज को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, ऐसे में रोमांच और बढ़ गया है।

यजुवेंद्र भी निभाएंगे युवी का साथ

अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनते आ रहे यजुवेंद्र सिंह चहल भी युवराज के साथ खेलते नजर आएंगे।

इस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु में साइबर की सिटी की तिकड़ी बन गई है।

इन्हें देखना काफी रोमांचक होगा, क्योंकि सचिन राणा और यजुवेंद्र सिंह रणजी में पहले भी एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं। यही नहीं दोनों के प्रदर्शन भी काफी सराहे गए हैं।

इस बार बिस्ला से अधिक उम्मीदें

कोलकता नाइट राइडर्स साथ पहले से खेल रहे मानविंदर सिंह बिस्ला से शहर के क्रिकेटप्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। उन्होंने पिछले आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

इसी वजह से साइबर सिटी की दिलचस्पी आईपीएल में बढ़ गई है।  बिस्ला के पिता डॉ. सुल्तान सिंह बिस्ला कहते हैं कि मेरे लिए खुशी की बात है कि इस बार गुड़गांव के पांच शेर आईपीएल के मैदान में उतरेंगे।

भले ही ये अलग-अलग टीमों से खेलेंगे लेकिन इनके प्रदर्शन से क्रिकेट खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। मानविंद्र ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है मेरा नहीं पूरे हरियाणा का आशीर्वाद उसके साथ है उम्मीद है वह इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

दिल जीतने उतरेंगे जयंत

हरियाणा के रणजी खेल चुके जयंत यादव इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। अजीत यादव पहले सचिन राणा और यजुवेंद्र के साथ खेलते रहे हैं, लेकिन अब ये देखना काफी रोमांचक होगा कि अब तक एक ही शहर और एक ही टीम के हिस्सा रहने वाले ये क्रिकेटर जब एक दूसरे खिलाफ मोर्चा संभालते दिखेंगे।

बिस्ला के पिता कहते हैं कि भले ही ये अलग-अलग टीमों से खेलेंगे लेकिन इनके प्रदर्शन से क्रिकेट खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस तरह से इस बार रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु, केकेआर और दिल्ली डेयर‌डेविल्स में गुड़गांव के क्रिकेटर्स की धूम रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें