फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 49 फीसदी मरीज उपचाराधीन, इतने ही हो चुके हैं ठीक

Mon, 25 May 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • करीब दो फीसदी लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है
  • दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा जांच और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं
  • दिल्ली में रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से सात फीसदी ज्यादा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों और ठीक होने वालों का आंकड़ा लगभग बराबर हो गया। फिलहाल 49 फीसदी एक्टिव केस हैं, जबकि इतने ही लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


करीब दो फीसदी लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की रिकवरी दर की बाकी राज्यों से तुलना करें तो दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा जांच और मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल 6617 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 6540 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 13418 हो गया है। बीते छह दिन में दिल्ली में औसतन 550 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कोरोना वायरस के ज्यादातर मरीज बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से सात फीसदी ज्यादा है। दिल्ली सरकार इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि दिल्ली में रिकवरी दर बेहतर है, लेकिन प्रतिदिन संक्रमित सैंपल की औसत दर पिछले सात से 10 दिन में 14 फीसदी से ज्यादा हो गई है। दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अब तक 1.69 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। राजधानी में 10 लाख की आबादी में 8573 लोगों की जांच हो रही है, जिनमें से 677 संक्रमित मिल रहे हैं।

14 दिन में 188 मौतें दर्ज
दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 10 मई तक कोरोना के कारण 73 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, डेथ ऑडिट कमेटी और अस्पतालों को सख्त आदेश देने के बाद बीते 14 दिन में दिल्ली सरकार 188 लोगों की मौत दर्ज कर चुकी है। दिल्ली में अब तक 261 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली की एक स्थिति
कुल मरीज 13418
डिस्चार्ज 6540
मौत   261
एक्टिव केस 6617 

दिल्ली में अब तक की कामयाबी
-दिल्ली में 49.31 फीसदी एक्टिव केस। 
-दिल्ली में 48.74 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर जा चुके घर।
-दिल्ली में 1.95 फीसदी मरीजों की हो चुकी है मौत। 
-दिल्ली में संक्रमण की विकास दर 5 फीसदी। 

दो सप्ताह में सबसे ज्यादा मरीज
-9 मई तक दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 6542 
-10 से 23 मई तक कुल मरीज मिले 6876

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें