फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आनंद विहार में सड़कों-गलियों पर होंगे 4.67 करोड़ खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार विधानसभा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों, फुटपाथ और बैक लेन पर बड़े स्तर पर सुधार की तैयारी है। दिल्ली नगर निगम ने इसके लिए 11 विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन पर करीब 4.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा होने पर ऋषभ विहार, सैनी एन्क्लेव, सूरजमल विहार, सूर्य निकेतन, पुष्पांजलि, विवेक विहार और योजना विहार के निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

11 कार्यों में सबसे बड़ा काम ऋषभ विहार एलएससी मार्केट का है, जहां आरएमसी सड़क व कोटा स्टोन स्लैब लगाने पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सैनी एन्क्लेव और सूरजमल विहार सेंट्रल मार्केट में भी सुधार होगा। इनके अलावा सूर्य निकेतन (मकान 46-101 व 95-114), पुष्पांजलि, विवेक विहार डी-ब्लॉक व योजना विहार (बी-252 से बी-273) की लेनों में आरएमसी सड़क व सुधार किए जाएंगे। विवेक विहार डी-ब्लॉक पार्क, बाहुबली एन्क्लेव पार्क व महाराणा प्रताप पार्क के पास फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें