फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारोबारी के कैश कलेक्शन एजेंट से 45 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार की शाम हुई वारदात
विज्ञापन

-आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 45 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़ित अविनाश (27) के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी कारोबारी या अविनाश के जानकार हो सकते हैं। पुलिस कारोबारी के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जहां-जहां से अविनाश ने कैश जमा किया, पुलिस उन क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार थे बदमाश
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पुराने सीलमपुर निवासी अविनाश चांदनी चौक में एक स्क्रैप डीलर के पास कैश कलेक्शन एजेंट का काम करता है। शनिवार को उसने दिल्ली में कई जगहों से करीब 45 लाख रुपये जमा किए। शाम को स्कूटी पर सवार होकर वजीराबाद रोड होते हुए वह घर लौट रहा था। इस बीच वजीराबाद रोड पर एक्सिस बैंक एटीएम के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अविनाश का सीडीआर निकलवाकर मामले की छानबीन कर रही है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें