नई दिल्ली के पीरगढ़ी इलाके में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर से पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 90 से अधिक डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने 4.5 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि इस कॉल सेंटर की मदद से अमेरिका और अन्य देशों के नागरिकों को कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर धमकी दी जाती थी और बिटकॉइन के माध्यम से उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे।