फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल निकला दरिंदा: जहांगीरपुर में चार साल की मासूम से 40 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती बच्ची

Mon, 25 Sep 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर

सार

पीड़िता के परिजन ने घटना की सूचना जेवर कोतवाली पलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता प्राथमिक उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि पीड़िता को जेवर से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में 40 साल के पड़ोसी ने चार साल की मासूम से दरिंदगी की। आरोपी मासूम से दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। सोशल मीडिया पर बच्ची की हालत नाजुक होने की सूचना वायरल हुई, लेकिन पुलिस ने दावा किया कि बच्ची भर्ती नहीं है। परिजन को साथ लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मासूम पीड़िता के पिता ने कहा है कि सोमवार दोपहर बाद जहांगीरपुर कस्बे में उसकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाला 40 साल का महेश वहां पहुंचा और बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोस में खाली पड़े मकान में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम से दरिंदगी वारदात को अंजाम दिया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

पीड़िता के परिजन ने घटना की सूचना जेवर कोतवाली पलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता प्राथमिक उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि पीड़िता को जेवर से जिला अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हैं, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें