दिल्ली एनसीआर में स्थित ईएसआई अस्पतालों और डिस्पेंसरी से 40 डॉक्टरों का तबादला किया गया है।
इनमें नोएडा से दो वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं। लिहाजा पहले से डॉक्टरों की कमी झेल रहे अस्पताल से तबादलों के बाद मरीजों को ज्यादा दिक्कत होगी।
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के डॉक्टरों का तबादला किया गया है। इनमें सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल के ईएनटी रोग विशेषज्ञ और कार्यवाहक चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील देशपांडे और सेक्टर-57 डिस्पेंसरी की इंचार्ज डॉ. विनोरा का नाम शामिल है।
डॉ. देशपांडे को हैदराबाद ईएसआई अस्पताल में बतौर मेडिकल सुप्रिटेंडेंट भेजा गया है। वहीं डॉ. विनोरा का तबादला भिवाड़ी, राजस्थान में किया गया है। सभी को 21 फरवरी को अपनी अपनी जगहों से कार्य मुक्त होकर नई जगहों पर रिपोर्ट करने का आदेश है।