फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर घर में बंधक 4 युवतियां मुक्त, आरोपी महिला गिरफ्तार, पति फरार

Sat, 12 Oct 2019 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रेम नगर इलाके में नौकरी का झांसा देकर दंपती ने चार युवतियों को अपने घर में बंधक बना लिया। एक युवती ने भागने का प्रयास किया तो पकड़ ली गई। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला आलमा वर्मा (30) को पकड़ लिया, जबकि उसका पति अंकित फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय रानी (बदला नाम) मूलत: झारखंड की रहने वाली है। वह प्रेम नगर इलाके के अगर नगर में घरों में साफ-सफाई करती थी। एक परिचित के घर में उसकी मुलाकात झारखंड के ही रहने वाले अंकित कुमार वर्मा से हुई। अंकित ने कहा कि वह युवतियों को नौकरी लगवाता है। अगस्त में रानी अपने गांव चली गई, लेकिन अंकित के संपर्क में थी। 

अंकित ने उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली बुला लिया। अंकित उसे अपने घर ले गया। वहां पहले से तीन लड़कियां थीं। बातचीत में पता चला कि उन्हें भी उसने नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था। काफी दिन बीतने के बाद भी रानी को नौकरी नहीं मिली तो वह घर जाने की जिद करने लगी। अंकित ने अपनी पत्नी की मदद से उसकी पिटाई कर दी और एक कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


गत बुधवार को मौका पाकर रानी ने घर से भागने की कोशिश की, लेकिन तभी अंकित आ गया और उसे पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। अंकित फरार हो गया। पुलिस ने युवतियों की काउंसलिंग कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें