गाजियाबाद के करीब चार हजार मेडिकल स्टोर शुक्रवार को बंद रहेंगे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्नान पर सभी दवा विक्रेता 28 को प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे। हड़ताल का असर लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, टीएचए में भी दिखेगा।
यहां के करीब चार हजार फुटकर व थोक विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इससे लोगों को मेडिकल स्टोर से दवा मिलने में परेशानी होगी। प्रदेश में एक लाख दस हजार दवा विक्रेता इस हड़ताल में शामिल होंगे।
डिस्ट्रिक्ट गाजियाबाद केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ह्रदेश कंसल, राजीव त्यागी, दीपक अग्रवाल, एससी महेंद्रू, हेमंत मलिक ने बताया कि केंद्र सरकार ने नई दवा नीति लागू करने के बाद कई नियम जबरदस्ती थोप दिए हैं। जैसे शेड्यूल एचवन में शामिल दवाओं को पूरा ब्योरा रखना।
दवा की बिक्री केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर के पर्चे पर ही देने, दवा विक्रेता को फार्मासिस्ट होने व नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्राफिक सब्सटान्स (एनडीपीएस) की दवाओं को बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने व ऑनलाइन ही बिक्री का ब्योरा देना पड़ेगा।