फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से चार माह पहले बनेगा एमपी-2 रोड पर 4.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड

Sat, 25 Feb 2017 01:35 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 24 के पास रैम्प को उतारा जा रहा है - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के एमपी-2 रोड पर विश्वभारती से शॉप्रिक्स मॉल तक 4.8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड लक्ष्य से चार महीने पहले तैयार हो जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि जून तक इसका काम समाप्त हो जाएगा। फिलहाल, इस प्रोजेक्ट का 87 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


परियोजना का आधा हिस्सा पहले ही लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसमें शॉप्रिक्स मॉल से एनटीपीसी तक 2.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के हिस्से का लोकार्पण दिसंबर में कर दिया गया।

यही नहीं एनटीपीसी चौराहे के पास चढ़ने व उतरने के लिए दो रैंप भी अक्तूबर 2016 में ही बन चुके हैं, जिसे लोकार्पण के समय जनता के लिए खोल दिया गया। जिला अस्पताल, सिटी सेंटर और स्टेडियम से आने वाले वाहन चालक एक रैंप से चढ़कर सीधे यूफ्लेक्स के पास उतरकर आगे की दूरी तय कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, यहां पर एक उतरने वाला रैंप भी बनाया गया है, जिससे उतरकर वाहन चालक उक्त स्थानों के लिए जा सकते हैं। फिलहाल, उक्त प्रोजेक्ट में 10 स्पैम बनने हैं। इसके बाद उस पर सड़क बनाई जाएगी। फिर इसके फिनिशिंग का काम होगा। अभी निठारी टी-प्वाइंट तक काम हो चुका है।

दूसरा रैंप 31 मार्च तक हो जाएगा तैयार
एलिवेटेड रोड पर दूसरा रैंप 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा। इसके बनने से दिल्ली जाने वाले लोगों को फायदा होगा। वाहन चालक सेक्टर-32 सूर्या गेस्ट हाउस के पास आकर यहां से सीधे एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर उतरने वाला रैंप भी बनाया जा रहा है, जिससे वाहन चालक उक्त सेक्टरों में जाने के लिए एलिवेटेड रोड से उतर सकते हैं।

नवंबर में खुलेगा एनटीपीसी अंडरपास
एनटीपीसी अंडरपास का काम 11 महीने लेट समाप्त होकर नवंबर तक खुलेगा। फिलहाल, इसका 55 फीसदी काम पूरा हुआ है। दरअसल, इस अंडरपास के निर्माण के दौरान सीवर और जल की लाइनों को शिफ्ट करना पड़ रहा है, जो परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि 31 मार्च तक यह काम कर लिया जाएगा। इसके बाद अंडरपास का काम रफ्तार पकड़ेगा। नवनिर्मित अंडरपास की लंबाई 700 मीटर है और इसे बनाने में अनुमानित लागत 50 करोड़ आंकी गई है। परियोजना को समाप्त करने का पहला लक्ष्य 23 दिसंबर 2016 रखा गया था, जिसेे बाद में 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। यही नहीं इसके बाद इसका लक्ष्य अब नवंबर तक कर दिया गया है।

35 करोड़ का बढ़ गया बजट
एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू होने के दौरान परियोजना की लागत 415 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जो अब बढ़कर 450 करोड़ रुपये हो गई है यानी अब बजट 35 करोड़ रुपये बढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें