फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल के पत्रकार के खिलाफ हुई बदसलूकी से भड़के मेवात के पत्रकार

Sat, 25 Feb 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के एक पत्रकार के साथ बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी किए जाने से मेवात के पत्रकारों में भारी रोष है। शुक्त्रस्वार को मेवात के पत्रकारों ने इसके विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए उपायुक्त मनीराम शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाई नहीं की गई तो मेवात के पत्रकार आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को पलवल में एक युवक की सड? हादसे में मौत हो गई थी। जिस वाहन से हादसा हुआ था, उस वाहन के चालक को लोगों ने मौके पर पकड?र पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पलवल पुलिस ने पैसा लेकर उस चालक को भगा दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

इस बात का भंड़ाफोड़ पलवल के वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त गर्ग ने किया तो वहां के सदर थाने के एक एएसआई नरेंद्र का यह रास नहीं आया। एएसआई नरेंद्र ने पत्रकार का कैमरा छीना और उसे गालियां दी तथा थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


इस घटना की शिकायत पत्रकार यूनियनों द्वारा मुख्यमंत्री को की गई है। लेकिन अभी तक दोषी एएसआई के खिलाफ कोई कार्यवाई तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। इस घटना से आक्त्रसेशित होकर शुक्त्रस्वार को मेवात के पत्रकार भी आंदोलन में कूद पड़े और उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

पत्रकार ताहिर हुसैन, राजेश छोकर, धनेश विद्यार्थी, कुलवंत बघेल, अनिल मोहनिया, सरफुद्दीन आदि ने कहा कि यदि जल्द एएसआई को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें