ट्रांस हिंडन एरिया में भोपुरा के लोनी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में रात तीन बजे अचानक आग लग गई। वहां सो रहे आठ लोगों में से तीन बच्चों और एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह कबाड़ गोदाम धर्मेंद्र का है। इस गोदाम में बृहस्पतिवार रात धर्मेंद्र का रिश्तेदा सत्यान(75), उसकी बहू और चार बच्चे सो रहे थे।
रात में लगी आग में सत्यान और तीन बच्चों मनीषा (15), नकुल (10) और भीम (10) की मौत हो गई। जबकि बहू मंजू और एक बच्चा फूल आग से झुलस गए।
धर्मेंद्र ने गोदाम के पास स्थित टिम्बर व्यापारी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस कबाड़ में चौथी बार आग लगने की घटना हुई है।