आम आदमी पार्टी के चार नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह वो नेता हैं जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े हुए हैं। इनकी अन्ना हजारे के आंदोलन में भी काफी सक्रिय भूमिका रही थी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें आईएसी से जुडे़ अश्विनी उपाध्याय व दो अन्य सदस्यों का नाम सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा स्पीकर मनिंदर सिंह के भी भाजपा में शामिल होने के चर्चें हैं।
भाजपा दो पूर्व कांग्रेसी विधायक को भी भाजपा में शामिल करने की तैयारी में है। शनिवार को यह लोग पार्टी में शामिल हो सकते हैं।