फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन के दूसरे दिन दोगुना वाहनों ने किया उल्लंघन, कटे 387 चालान

Tue, 05 Nov 2019 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऑड-ईवन लागू होने के दूसरे दिन नियमों की अनदेखी करने पर 387 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। मंगलवार दोपहर दो बजे तक सम नंबर की कार लेकर सड़कों पर उतरने वालों का जुर्माना किया। यह संख्या सोमवार से दोगुना रही। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो ऑड-ईवन के लागू होने के बाद यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस दौरान परिवहन विभाग से संबंधित तमाम शिकायतों पर भी तत्काल सुनवाई की जा रही है। 

मंगलवार को सड़कों पर ऑड नंबर की गाडिय़ों को ही सड़क पर उतरने की इजाजत थी। बावजूद इसके कुछ जगहों पर नियम तोडने वालों पर सख्ती की गई। विभागीय टीम सुबह आठ बजे के बाद से राजधानी के अलग अलग हिस्सों में मुस्तैद रही ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दूसरे दिन ईवन नंबर के वाहनों के सड़कों पर उतरने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल में दिल्लीवासियों ने पूरा सहयोग किया है। इसका श्रेय भी प्रत्येक दिल्ली वासी को जाता है। 

उधर, इस मामले में मिलने वाली शिकायतें भी सीएनजी वाहनों को छूट न मिलने और कुछ रूट पर अधिक भीड़ होने की वजह से खड़े होने की जगह भी न मिलने से हुई परेशानी से संबंधित थी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने ऑड-ईवन के दौरान कार पूल अपनाने की लोगों से अपील की ताकि जरूरी कार्यों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें