फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख के 385 मोबाइल गायब: फोन निकाल डिब्बों में रख दिए लकड़ी के टुकड़े, कूरियर कंपनी में काम करते हैं शातिर

Mon, 08 Sep 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इस बीच आरोपी सीसीटीवी में कैद मिले। पुलिस ने बिडनपुरा से दोनों भाई विकास और अभिषेक को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर करोल बाग से 376 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। 
विज्ञापन
मोबाइल बॉक्स (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूरियर कंपनी में काम करने वाले युवक ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर 30 लाख रुपये के 385 मोबाइल गायब कर दिए। आरोपियों ने बॉक्स से मोबाइल निकलकर उसमें लकड़ी के टुकड़े रख दिए। बिहार के कारोबारी ने मोबाइल खरीदकर उसे बिहार भेजने के लिए कूरियर किया था। शनिवार को ई-एफआईआर दर्ज कराने के बाद करोल बाग थाना पुलिस ने दोनों भाइयों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया दबोचा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी अभिषेक सिंह, उसके भाई विकास सिंह तोमर, दिल्ली निवासी किशन चौहान और चेतन झा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 376 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। 

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले करीब 8-10 साल से बिहार में मोबाइल का कारोबार कर रहा है। अगस्त के आखिरी सप्ताह वह दिल्ली के करोल बाग मोबाइल खरीदने आया था। इसके बाद 31 अगस्त को उसने बीएचआर कूरियर से मोबाइल फोन बिहार भेजने के लिए पार्सल बुक किया। कारोबारी से पार्सल लेने के बाद अभिषेक झंडेवालान पहुंचा। यहां उसके बाकी साथी मौजूद थे। इन लोगों ने यहां बाकी साथियों की मदद से मोबाइल वाले पार्सल को बदल दिया। बॉक्स में लकड़ी के टुकड़े रखकर चोरी किए मोबाइल को करोल बाग में छिपा दिया गया। 9 मोबाइल फोन किशन ने अपने किसी जानकार को बेच दिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे आरोपी
पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इस बीच आरोपी सीसीटीवी में कैद मिले। पुलिस ने बिडनपुरा से दोनों भाई विकास और अभिषेक को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर करोल बाग से 376 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। आरोपी अभिषेक ने बताया मां बीमार है। इस वजह से इन लोगों ने दोस्त किशन व चेतन के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें