फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुलेरा की पंचायत': CM रेखा गुप्ता के पति को लेकर दिल्ली सरकार पर आप ने उठाया सवाल, PM मोदी से पूछा यह सवाल

Mon, 08 Sep 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली को फुलेरा की पंचायत की तरह चला रही है। जिस तरह ग्राम पंचायत या निगम चुनाव में महिलाओं की आरक्षित सीट पर उनके पति कामकाज संभालते हैं, उसी तरह अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति बैठकों में अधिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/@gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति की सरकारी बैठकों और निरीक्षण में सक्रिय भूमिका को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह पूरी तरह गैर संवैधानिक और गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस कानून के तहत मुख्यमंत्री के पति सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली को फुलेरा की पंचायत की तरह चला रही है। जिस तरह ग्राम पंचायत या निगम चुनाव में महिलाओं की आरक्षित सीट पर उनके पति कामकाज संभालते हैं, उसी तरह अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति बैठकों में अधिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली पर निगाहें रहती हैं और ऐसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक हैं।

आप नेता ने आरोप लगाया कि यह किसी संयोग का मामला नहीं है, बल्कि सोची-समझी रणनीति के तहत सीएम के पति को सरकारी तंत्र के बीच स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के पति अधिकारियों संग निरीक्षण करते और निर्देश देते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि खुद सीएम अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इन वीडियो को साझा करती हैं।
विज्ञापन

भारद्वाज ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने इसे विधानसभा स्तरीय बैठक बताया। भारद्वाज ने कहा कि चाहे विधानसभा स्तरीय की बैठक हो या सरकारी निरीक्षण, जनता ने रेखा गुप्ता को वोट दिया है, उनके पति को नहीं। उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल पूछा है। क्या उन्हें यह उचित लगता है कि भाजपा की मुख्यमंत्री अपने सरकारी कामकाज पति के जरिए करवा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें