फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला अभिनव प्रधानमंत्री कार्यालय तक बना रहा था अपनी पहुंच

Tue, 07 Feb 2017 11:17 AM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुभव म‌ित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
3700 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोपी अनुभव मित्तल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में पैठ बना रहा था। कंपनी की एक पार्टी में उसने निवेशकों के सामने पीएमओ के इस अधिकारी संग 45 मिनट की बैठक करने का दावा किया था। इस पार्टी में पीएमओ के उस अधिकारी का बेटा भी शामिल हुआ था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी में अनुभव ने निवेशकों को बताया कि पीएमओ के उस अधिकारी ने एबलेज कंपनी के फ्यूचर प्लान को सपोर्ट करने के लिए चंडीगढ़ सरकार के एक बड़े अधिकारी को फोन भी किया था।

माना जा रहा है कि अनुभव 2017 में शुरू होने वाले अपने ई-वॉलेट, सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म और ई-कॉमर्स सहित फर्जीवाड़े के अन्य प्रोजेक्टों की लॉचिंग चंडीगढ़ में भव्य तरीके से करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, अनुभव के इन दावों की पुष्टी नहीं है। अनुभव ठगी के धंधे को किस तरह से राजनीतिक संरक्षण देने के प्रयास में था इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ उसकी फोटो से लगाया जा सकता है।

22 द‌िसंबर को ही हुई थी पीएमओ की वेबसाइट पर श‌िकायत

- फोटो : अमर उजाला
जयपुर राजस्थान के संजीव माथुर ने 22 दिसंबर को सोशल ट्रेड के फर्जीवाड़े के खिलाफ पीएमओ की वेबसाइट पर विस्तार से शिकायत की थी। संजीव के मुताबिक शिकायत में उसने कंपनी के नोएडा कार्यालय का पता और योजनाओं का पूरा ब्योरा भी लिखा था।

उसे इसकी जानकारी अपने कई परिचितों के जरिये मिली थी, जिन्होंने इसमें निवेश किया है। उसे कंपनी का बिजनेस मॉडल समझ नहीं आया था, इसलिए उसने जागरूक नागरिक के तौर पर शिकायत की थी।

हालांकि, उसकी शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए पीएमओ ने राजस्थान सरकार को भेज दिया। एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने 23 जनवरी को फिर से पीएमओ को शिकायत का रिमाइंडर भेजा। इस बार उसने ये भी बताया कि मामला उत्तर प्रदेश और कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय से जुड़ा है। उसकी शिकायत वहां भेजी जाए।

इसके बावजूद एक बार फिर उसकी शिकायत राजस्थान भेज दी गई। इस बार राजस्थान सरकार ने उसकी शिकायत राजस्थान डीजीपी के जरिये स्थानीय थाने में भेजी। संजीव के मुताबिक, उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाता तो शायद कई लोगों को फर्जीवाड़े का शिकार होने से बचाया जा सकता था।

ऑस्ट्रेलिया में अनुभव की काफी प्रापर्टी है

anubhav mittal
एक पीड़ित ने दिसंबर में जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी। इस शिकायत में पीड़ित ने एबलेज कंपनी के फर्जीवाड़े को विस्तार से बताते हुए कहा था कि फरवरी 2017 में वह अपने कुछ निवेशकों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में अनुभव की काफी प्रापर्टी है। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की थी कि निवेशकों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद अनुभव भारत वापस नहीं आएगा।

अनुभव की गिरफ्तारी के कुछ समय पहले जिला प्रशासन की तरफ से ये शिकायत एसटीएफ को जांच के लिए सौंप दी गई थी। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, अनुभव को रिमांड पर लेकर उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

एसटीएफ को द‌िल्ली के एक व्यक्त‌ि ने दी है श‌िकायत

anubhav mittal
एसटीएफ को दिल्ली के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसने लोन लेकर सोशल ट्रेड पोर्टल पर 57500 रुपये की दो आईडी ली थी। उसे प्रत्येक माह बैंक को दस हजार रुपये की किश्त देनी पड़ रही है।

इसके अलावा एसटीएफ को ऐसी भी बहुत सी शिकायतें मिली हैं जिसमें किसी ने रिटायरमेंट का पैसा तो किसी ने पॉलिसी का पैसा या उधार लेकर निवेश किया था। अनुभव मार्च-अप्रैल 2017 में पेटीएम की तर्ज पर ई-वॉलेट लांच करने की योजना बना रहा था।

अनुभव ने निवेशकों की एक पार्टी में दावा किया था कि उसका ई-वॉलेट पेटीएम से भी अच्छा होगा। इस पर ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग और मोबाइल रिचार्ज समेत पेटीएम से ज्यादा सुविधाएं और फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें