फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छोटे भाइयों ने ऐसे बचाई बड़े भाई की जान, सुनकर हैरान रह जाएंगे

Tue, 07 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लीवर ट्रांसप्लांट के बाद छोटे भाइयों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगोलिया के 38 साल के युवक की जान दो छोटे भाइयों ने लिवर का बराबर का हिस्सा देकर बचाई है। मरीज का वजन ज्यादा होने की वजह से डॉक्टर को दोनों भाइयों के लिवर का बराबर हिस्सा लेकर लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ा। सर्जरी होने में 16 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन



अब मरीज पूरी तरह से ठीक है। यह सर्जरी नोएडा के जेपी अस्पताल में हुई है। लिवर में दिक्कत आने पर 130 किलो मंगोलिया का मरीज नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज के लिए आया था। लिवर ज्यादा खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने परिवार को लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी।


सीनियर लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर अभिदीप चौधरी ने बताया कि ये दुर्लभ सर्जरी है। पुरेवसुरेन दोरजी का लिवर जून 2016 में खराब हो गया था। सामान्य लिवर ट्रांसप्लांट केस में एक ही डोनर के  लिवर का हिस्सा लेकर सर्जरी की जाती है, लेकिन इस मरीज के बढ़े हुए वजन की वजह से उसके शरीर के लिवर का आकार भी सामान्य व्यक्ति से अधिक था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

liver transplant - फोटो : अमर उजाला
इसलिए दो डोनर की जरूरत पड़ी। इसके लिए दो छोटे भाइयों के लिवर का हिस्सा लेकर ड्यूल लोब सर्जरी करके मरीज की जान बचाई गई। पुरेवसुरेन दोरजी ने कहा कि जब डॉक्टर ने बताया कि दो डोनर की जरूरत पड़ेगी तो मैं चिंता में पड़ गया था।


क्योंकि इस तरह की सर्जरी मैंने कभी नहीं सुनी थी। परिवार को बात बताई तो मेरे दोनों भाई मुझे लिवर का हिस्सा देने को तैयार हो गए। भारत के डॉक्टरों की बदौलत आज मैं सामान्य जिंदगी जी रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें