फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से ड्यूटी न पहुंचने के आरोप में 36 पुलिसकर्मी निलंबित 

Sun, 02 Aug 2020 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां राजधानी की पुलिस चौकस होने का दावा करती है वहीं बकरीद के मौके पर शनिवार सुबह तय समय पर पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


कोताही बरतने वाले ऐसे एक दो नहीं बल्कि 36 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सभी पुलिसकर्मी रिजर्व फोर्स में तैनात हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने सभी को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

बकरीद को लेकर पूरी दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात रहने को कहा गया था। उत्तर पश्चिम जिले में भी पुलिसकर्मियों को संवेदनशील जगहों केशवपुरम, मॉडल टाउन, त्रिनगर , आजादपुर सहित अन्य जगहों पर तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मियों को इलाके के रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों सहित धार्मिक और एतिहासिक स्थलों पर तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


लेकिन तय समय से करीब आधे घंटे बाद जब हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई तो 36 पुलिसकर्मी गायब मिले। ऐसे जवानों को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस उपायुक्त ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। कार्रवाई कर पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने का संदेश दिया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निलंबित सभी पुलिसकर्मी रिजर्व फोर्स के जवान हैं। जिन्हें आतंकी हमले का इनपुट मिलने या फिर किसी धार्मिक आयोजन के दौरान तैनात किया जाता है। शनिवार सुबह सभी को पांच बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। लेकिन कोई भी समय से उपस्थित नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें