फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश में दिल्ली, हाफ मैराथन में दौड़े 34 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज हाफ मैराथन में पूरे जोश के साथ दिल्ली के लोग दौड़े। इसके चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सुबह में खासकर इंडिया गेट, जेएलएन स्टेडियम, पुराना किला रोड की तरफ आने से बचे।
विज्ञापन


एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को अलग-अलग वर्ग में 34,015 लोग शामिल हुआ। इसमें 800 से ज्यादा सीनियर सिटीजन ने भाग लिया।

शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग में बीते साल के मुकाबले संख्या दोगूनी हो गई है। इस बार कुल 400 लोग रहे। पहली दौड़ सुबह 6:40 बजे से शुरू हुई। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई।

लोधी रोड होते हुए यह मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग होते हुए राजपथ से होती हुई रफी मार्ग, किदवई मार्ग फिर संसद मार्ग के पास से जंतर-मंतर पर यू टर्न लेकर फिर रनर उसी रास्ते से वापस जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

93 हजार लीटर पानी की व्यवस्था

मैराथन में हिस्सा लेने वालों के लिए आयोजकों ने खास तैयारी की है। पूरे रूट पर अलग-अलग जगहों पर 14 वाटर स्टेशन बनाए गए। इस दौरान कुल 93 हजार लीटर पानी की व्यवस्था की गई।

इवेंट्स के दौरान 800 सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे से पूरे रूट पर निगरानी रखी गई। इसके अलावा वीवीआईपी के लिए 126 बाउंसर्स की तैनाती की गई। 1200 से ज्यादा वालंटियर्स नजर आए।

मदरसा टी प्वाइंट, अरविंदो चौक, लोधी गार्डन गोल चक्कर- अमृता शेरगिल मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड-जनपथ क्रॉसिंग, सी-हैक्सागॉन-राजपथ, रफी मार्ग, सी-हैक्सागॉन-अकबर रोड, एसबी मार्ग-पंडारा रोड, सी-हैक्सागॉन अशोक रोड, कृषि भवन गोलचक्कर, बूटा सिंह गोलचक्कर, जनपथ-टॉलस्टाय मार्ग, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, मूलचंद फ्लाईओवर और एंड्रयूजगंज चौक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें