फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाज की खैर नहीं: सिग्नेचर ब्रिज हादसे पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, ऑटो सीज; काटा इतने हजार का चालान

Fri, 15 Dec 2023 10:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो सवार के स्टंट वीडियो पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है तो वहीं कई धाराओं के तहत चालक का चालान काटा है।
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो पर स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पहले ऑटो को जब्त किया और उसके बाद 32 हजार रुपये का चालान काटा है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो रिक्शा द्वारा स्टंट करने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कई धाराओं में 32,000 रुपये का चालान काटा है। 

विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें तेज रफ्तार ऑटो पर सवार एक युवक लटककर जाते हुए दिख रहा था। इस दौरान एक साइकिल सवार भी उससे टकराकर घायल हो गया। साइकिल सवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, घायल साइकिल सवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो बाइक सवार के हेलमेट में लगे कैमरे से बना हुआ है। बाइक सवार सिग्नेचर ब्रिज पर जा रहा था। उसके आगे चल रहे ऑटो पर युवक लटककर बगल से गुजरने वाले वाहनों पर हाथ मार रहा था।
विज्ञापन

इस बीच युवक आगे चल रहे एक साइकिल सवार से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने मामूली रूप से घायल साइकिल सवार को उठाया। उतरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें