करीब आठ बजे जैसे ही अंकित कोचिंग सेंटर में घुसा सीढ़ियों पर बैठे युवक ने उसे पीछे से सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान का कहना है कि परिवार वालों के आरोप पर मामले की जांच की जा रही है।
अंकित के घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन आरती ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अंकित का दूसरे समुदाय की युवती से करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। आरती ने दावा किया कि लड़की के माता-पिता शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के भाई को ऐतराज था। आरोप है कि उसी ने अंकित की हत्या की।