फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षक सम्मान समारोह में 30 शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन शिक्षक भवन के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ ने महाराजा सूरजमल संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के अधिकार, कल्याण और ग्रामीण स्कूलों की चुनौतियां प्रमुख मुद्दे रहे।
कार्यक्रम में दिल्ली में निर्माणाधीन रतन सिंह माथुर शिक्षक भवन की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। संगठन के संरक्षक रामचंद्र डबास ने कहा कि यह भवन शिक्षकों की एकजुटता और उनके अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक बनेगा। मुख्य अतिथि एवं संघ के कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकराण ने भवन के निर्माण के लिए अपने व्यक्तिगत कोष से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता महाराजा सूरजमल संस्थान के चेयरपर्सन कप्तान सिंह ने की। उन्होंने सरकारी और ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी तथा बुनियादी ढांचे के अभाव पर चिंता जताई। संगठन के संरक्षक गिरिराज शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है। समारोह में शिक्षक कल्याण फाउंडेशन के संयोजक जगदीश विग, वेंकटेश्वर स्कूल के चेयरपर्सन नागेंद्र सोलंकी, मीनाक्षी नांदल समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें