फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जठेड़ी गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार: अमन लाठर अमेरिका से कारोबारियों को देता है धमकी, आरोपियों ने किया खुलासा

Tue, 03 Dec 2024 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सोनीपत निवासी अमन लाठर अमेरिका में बैठकर काला जठेड़ी के लिए जॉनी-काला भाई के नाम से कारोबारियों को उगाही के लिए धमकी देता है। बदमाशों की पहचान गंगेसर गांव गोहाना सोनीपत निवासी रोहित लाठर, ऋतिक लाठर और करण विहार, किराड़ी सुलेमान नगर जुगेश उर्फ योगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, दूसरा पहलवान और तीसरा ई-रिक्शा चालक है। तीनों उगाही करने वाले बदमाशों को कारोबारियों के बारे में जानकारी देने के साथ साथ उन्हें हथियार मुहैया कराते थे।

विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सोनीपत निवासी अमन लाठर अमेरिका में बैठकर काला जठेड़ी के लिए जॉनी-काला भाई के नाम से कारोबारियों को उगाही के लिए धमकी देता है। बदमाशों की पहचान गंगेसर गांव गोहाना सोनीपत निवासी रोहित लाठर, ऋतिक लाठर और करण विहार, किराड़ी सुलेमान नगर जुगेश उर्फ योगी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, 15 कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में उगाही के मामले में गोलीबारी करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उनको आर्थिक मदद और हथियार सप्लाई करने वालों की पहचान के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने सूचना पर 25 नवंबर को जुगेश उर्फ योगी को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से  दो पिस्टल 11 कारतूस और एक बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जोनी भाई काला जठेड़ी गैंग के नाम से संचालित जबरन वसूली रैकेट के लिए हथियार आपूर्ति करता है। उसने बताया कि सोनीपत निवासी रोहित लाठर उसे हथियार मुहैया करवाया है। निशानदेही पर पुलिस ने रोहित लाठर और ऋतिक लाठर को गांव गंगेसर गोहाना सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अमेरिका से आती है कारोबारियों के पास धमकी भरी कॉल
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गंगेसर गोहाना सोनीपत निवासी अमन लाठर अमेरिका में मौजूद है और वह वहां से जोनी भाई और काला भाई के नाम से कारोबारियों को उगाही के लिए धमकी भरा कॉल करता है। गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि अमन लाठर काला जठेड़ी गैंग का सदस्य है और 2023 में डंकी रूट के जरिये अमेरिका चला गया था। जांच में पता चला कि अमन लाठर ने काला जठेड़ी गैंग के शूटरों को हथियार, सुरक्षित ठिकाने और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए अपने गांव के रोहित लाठर और ऋतिक लाठर से संपर्क किया।

काला जठेड़ी गैंग के दो मामलों की जांच में हुआ खुलासा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 मई को मोहन गार्डन दो अज्ञात बाइक सवारों टोनी बिल्डर्स के कार्यालय पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने राधा स्वामी सत्संग भवन सेक्टर 23 द्वारका के पास पार्क से हथियार प्राप्त किए थे। बदमाशों ने बताया कि उन्हें सिग्नल कॉलिंग एप के माध्यम से काला जठेड़ी गैंग के जोनी भाई ने निर्देश दिया था। वहीं दूसरे मामले में बदमाशों ने दत्ता एसोसिएट्स के कार्यालय पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले बदमाश अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस मामले में जुगेश उर्फ योगी शामिल है। पुलिस ने उसका पीछा कर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पकड़ लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे सिग्नल एप कॉलिंग के माध्यम से काला जठेड़ी गैंग के जोनी भाई ने निर्देेश दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित लाठर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। उसने 2016 में रोहतक से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की। वह निजी कंपनी में फायर सेफ्टी एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहा था। अमन लाठर के संपर्क में आने के बाद वह बदमाशों के लिए हथियार सप्लाई करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें