फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता कन्फ्यूज, 1 सीट, 4 जरनैल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर एक नाम को लेकर बड़ा कंफ्यूजन हो गया है। यहां से जरनैल सिंह नाम के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। जबकि उसी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तिलक नगर क्षेत्र के विधायक का नाम भी जरनैल सिंह है।
विज्ञापन


दरअसल, साल 2009 में एक प्रेस कांफ्रेंस में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंक चर्चा में आए जरनैल सिंह पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। लेकिन इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक का नाम भी जरनैल सिंह है। इसके साथ ही विधायक जरनैल सिंह भी आम आदमी पार्टी के हैं।

चूंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए कुछ महीने ही बीते हैं, इसलिए अधिकतर लोगों के जेहन में विधायक जरनैल सिंह की तस्वीर बनी हुई है। ऐसे में लोगों से लोकसभा उम्मीदवार जरनैल सिंह के बारे में पूंछने पर वह विधायक जरनैल सिंह की बात करते हैं।
विज्ञापन

कहीं AAP को चुकानी न पड़ जाए कीमत

दिल्ली में हाल ही विधानसभा चुनाव होने के कारण लोगों के जेहन में विधायक जनरैल सिंह की इमेज ही बनी हुई है। अब लोकसभा चुनाव में आप के ही जरनैल सिंह के नाम आने से पार्टी पर वादा तोड़ने का आरोप लग सकता है। दरअसल, आप ने पहले ही विधायकों को लोकसभा टिकट न देने की घोषणा की थी।

लेकिन बाद में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से विधायक राखी बिड़लान को टिकट देकर एक बार वादा तोड़ चुकी है। ऐसे में जरनैल सिंह के नाम पर हुई कंफ्यूजन भी उसी ओर इशारा कर रही है। क्षेत्र के लोगों में यह भ्रम बन रहा है कि विधायक जरनैल सिंह को ही आप ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।

जबकि असल में विधायक जरनैल सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे है। बल्कि लोकसभा चुनाव में आप उम्मीदवार पूर्व पत्रकार जरनैल सिंह हैं, जो पी चिदंबरम पर जूता फेंक कर चर्चा आए थे। हालांकि कंफ्यूजन इतना बढ़ गया है कि आप विधायक ने लोगों से अपील कर कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ रह हैं। जिनको कंफ्यूजन हो, वह विधायक कार्यालय में आकर कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

घर-घर जाकर दूर करेंगे कंफ्यूजन

नाम की वजह से वोटरो में हुई कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आप उम्मीदवार जरनैल सिंह घर-घर जाएंगे। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा नाम को लेकर हुई कंफ्यूजन को दूर करना भी प्रमुख मुद्दा रहेगा।

दरअसल, इसी सीट पर दो अन्य जरनैल सिंह ने नामांकन भरा है। दोनों ही निदर्लीय नामांकन दर्ज कराए हैं। एक एमबीएस नगर के 59 वर्षीय व्यापारी हैं और दूसरे चौखंडी डीडीए कॉलोनी के 44 वर्षीय व्यापरी हैं।

ऐसे में एक ही लोकसभा क्षेत्र में एक ही नाम के चार लोगों के होने से जो बड़ी कंफ्यूजन बनी है, उससे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह चिंता सताने लगी है। वह खुद ही इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें