फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमियो पकड़ने में इतनी मशगूल रही यूपी पुलिस कि बिना महिला पुलिस ही कपल को PRV में बैठाया

Sun, 26 Mar 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद में एंटी रोमियो अभियान के तहत चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मियों ने पार्क से बाहर निकल रहे युवक-युवती को पीआरवी में बैठा लिया, जबकि पीआरवी में कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी।
विज्ञापन


युवक-युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीआरवी पर तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी दीपक कुमार के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क के बाहर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने एक प्रेमी जोडे़ को पार्क से बाहर निकलता हुआ देखा तो उनसे पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन

व‌िरोध के बावजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पीआरवी में बैठा लिया

डेमो पिक
इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कार में बैठाने लगे। तभी युवक ने विरोध किया कि वह बिना महिला पुलिसकर्मी के उसकी दोस्त को कार में नहीं बैठा सकते।

इसके बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने दोनों को पीआरवी में बैठा लिया। इसके बाद युवक-युवती ने एसएसपी को इसकी सूचना दी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए पीआरवी पर तैनात पंकज, विनीत और महताब को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें