फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली के निदेशकों ने डीएम को सौंपे पासपोर्ट, कहा- न भागेंगे न देंगे धोखा

Mon, 14 Aug 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आम्रपाली ब‌िल्डर के तीन न‌िदेशकों ने डीएम को सौंपे अपने पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई दिन से आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ निवेशक धरना-प्रदर्शन कर घर देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और डीएम को पत्र लिखकर आशंका व्यक्त की थी कि आम्रपाली बिल्डर देश छोड़कर न भाग जाए।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होने पर आम्रपाली के निदेशक अनिल शर्मा, अजय कुमार व शिव प्रिया ने रविवार को नोएडा स्थित डीएम कैंप आफिस पर जाकर अपने-अपने पासपोर्ट सौंप दिए। उन्होंने जिलाधिकारी बीएन सिंह को आश्वस्त किया कि वह देश नहीं छोड़ेंगे और यही विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने अपने पासपोर्ट जमा कराए हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय आर्थिक तंगी का दौर और इन्हीं कारणों से निवेशकों को घर नहीं दिया जा सका, लेकिन वह निवेशकों के साथ हैं। वे विश्वास दिलाते हैं कि निवेशकों को धोखा नहीं देंगे।
विज्ञापन


आम्रपाली ग्रुप के अधिकारियाें ने रविवार को ऑफिस में आकर अपने-अपने पासपोर्ट जमा करा दिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह निवेशकों के साथ हैं और धोखा नहीं देंगे।- बीएन सिंह जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें