फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG रिसाव से लगी आग, 3 मरे

Mon, 14 Apr 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।
विज्ञापन


देर रात साढ़े छह साल के हुमैद ने इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हुमैद 90 फीसदी से ज्यादा झुलस गया था।

परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास भी किया, लेकिन तबीयत और बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पाया। रात करीब 1 बजे हुमैद की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, 11 लोग जख्मी

वहीं, भाई और मासूम बेटे को खोने के गम से आलमगीर गहरे सदमे में है। मालूम हो कि शनिवार को गली नंबर-3, सुभाष मोहल्ला, नॉर्थ-घोंडा में हुमैद की मां नसीमा खाना बना रही थी। इस बीच एलपीजी रिसाव के बाद घर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ही नसीमा का पति आलमगीर जरी का कारखाना चलाता है। हादसे के समय आलम का भाई इरफान और उसका कारीगर रुस्तम आग की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। रुस्तम की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी बेहोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें