विभाग के अनुसार इस समय दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में 705 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें लोकनायक में 219, राजीव गांधी में 149, जीटीबी में 101, डीडीयू में 38, भीमराव आंबेडकर में 24, आरएमएल में 13, सफदरजंग में 43, झज्जर एम्स में 118 संदिग्धों का उपचार जारी है।
इन अस्पतालों में संक्रमित मरीज
अस्पताल कुल संक्रमित
लोकनायक 10
राजीव गांधी 57
जीटीबी 03
डीडीयू 06
भीमराव 02
आरएमएल 03
सफदरजंग 22
एम्स झज्जर 11
प्राइवेट अस्पताल 29
29 मार्च-23 संक्रमित
30 मार्च- 25 संक्रमित
31 मार्च- 23 संक्रमित
01 अप्रैल-32 संक्रमित
मरकज से लोगों को यहां रखा क्वारंटीन
विभाग के अनुसार मरकज से निकाले लोगों में से 170 को सुल्तानपुरी स्थित डीडीए फ्लैट में रखा है। वहीं बकरवाला में 120, रेलवे कॉलोनी में 169, डूसिब द्वारका में 200, जीबीएसएसएस में 157, डीडीए नरेला में 987 और सात लोगों को उनके खर्चे पर होटल में रखा गया है। इनके अलावा 1133 और भी लोग हैं जिन्हें दिल्ली सरकार ने क्वारंटीन किया हुआ है।