साइबर सिटी में युवा एड्स के शिकार हो रहे हैं। पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बीते साल के मुकाबले करीब 11.1 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
दिसंबर और जनवरी के दो महीने में 28 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें सबसे अधिक 16 से 45 साल के लोग हैं।
दिसंबर में 17 और जनवरी में 11 मरीज सामने आए हैं। इनमें 40 फीसदी महिला और 60 फीसदी पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में दो गर्भवती भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इसमें सबसे अधिक प्रवासी लोग हैं।
जो दूसरे जिले या प्रदेश से आकर यहां काम कर रहे हैं। जिला टीबी अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का कहना है इसमें सबसे अधिक युवा चपेट में आ रहे हैं।