फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी के युवा हो रहे एड्स का शिकार, मिले 28 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में युवा एड्स के शिकार हो रहे हैं। पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बीते साल के मुकाबले करीब 11.1 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


दिसंबर और जनवरी के दो महीने में 28 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें सबसे अधिक 16 से 45 साल के लोग हैं।

दिसंबर में 17 और जनवरी में 11 मरीज सामने आए हैं। इनमें 40 फीसदी महिला और 60 फीसदी पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में दो गर्भवती भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इसमें सबसे अधिक प्रवासी लोग हैं।

जो दूसरे जिले या प्रदेश से आकर यहां काम कर रहे हैं। जिला टीबी अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का कहना है इसमें सबसे अधिक युवा चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एचआईवी और एड्स

इसके लिए जरूरी है कि लोग जागरूक हों। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइग्रेट और हाई रिस्क कैटेगरी पर फोकस किया जा रहा है।

एचआईवी एक ऐसा वायरस है, जिसकी वजह से एड्स होता है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है।

एचआईवी के शरीर में दाखिल होने के बाद शरीर की प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर पर तरह तरह की बीमारियां और इंफेक्शन पैदा करने वाले वायरस अटैक करने लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें