फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन चार ने बेहोशी के बाद किशोरी से की दरिंदगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी से जयपुर ले जाकर किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में चार और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनकी पहचान अकबर, राजू, प्रदीप और फारूक के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चारों आरोपियों की गिरफ्तारी जयपुर से हुई। पुलिस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 17 और आरोपियों की पुलिस को तलाश है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जयपुर व अन्य स्थानों में जगह-जगह छापे मार रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने खुलासा किया है कि पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद चारों आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
विज्ञापन

चारों ही आरोपी ग्राहक थे

चारों ही आरोपी ग्राहक थे, यह भी उसे होटल में रुके हुए थे। जहां पर पीड़िता को रखा गया था। इन लोगों ने जब देखा कि किशोरी के कमरे में बार-बार लोग आ रहे हैं तो यह भी वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने किशोरी की बेहोशी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से 17 साल की किशोरी को जयपुर ले जाकर 27 लोगों ने गैंगरेप किया था।

पीड़िता आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भागकर दिल्ली आ गई थी। बाद में उसने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें