फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एक दिन में 2632 ने कोरोना को हराया, 2505 नए मरीज

Sun, 05 Jul 2020 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97,200 तक पहुंचा
  • 24 घंटे में 55 मौत, कुल 81 मौतें दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते एक सप्ताह से हर दिन औसतन 2,500 से ज्यादा आ रही है। बीते 24 घंटों में जहां 2505 नए पॉजिटिव केस आए, वहीं 55 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


उधर, विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे 2632 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। दिल्ली में कोरोना के कुल 97,200 मरीज हो गए हैं, जबकि 3004 लोगों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को हालांकि  81 लोगों  की मौत होना बताया गया, लेकिन इनमें से 26 पुराने मामले हैं, जिनकी जानकारी अब उपलब्ध कराई गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15,283 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है और फिलहाल 5522 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1,756 और हेल्थ सेंटर में 153 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 7869 मरीजों को रखने की क्षमता है। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 32,650 लोगों की जांच की जा रही है। वहीं, 16,004 मरीज इस समय होम आइसोलेशन में है। अब तक कुल 6,20368 लोगों कि जांच कि जा चुकी है।

एक दिन में हुए 23,673 टेस्ट
दिल्ली में शनिवार को 23,673 लोगों की जांच की गई। इनमें 2505 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस हिसाब से संक्रमण दर 11 फीसदी रही। वहीं, 2632 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इयानी संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें