फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खाना पड़ा भारी, 2 बच्चों समेत 26 पहुंचे अस्पताल

Fri, 11 Aug 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना इलाके में मोमोज खाकर 26 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। हालांकि ज्यादातर लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, दो बच्चे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस मोमोज बेचने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच के बाद जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महरौली के राजपुर खुर्द में दार्जिलिंग का रहने वाला दिलीप मोमोज बेचता है। वह पिछले सात वर्षों से ये काम कर रहा है। पिछले सप्ताह उसकी दुकान से मोमोज खाने वाले 26 लोग बीमार हो गए थे। सभी को उल्टी, दस्त व घबराहट होने लगी थी। सभी को फोर्टिस व सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीमार हुए लोगों ने कई दिन बाद बृहस्पतिवार को महरौली थाना पुलिस को शिकायत दी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित लोगों ने करीब चार-पांच दिन बाद शिकायत दी है। किसी भी बीमार की एमएलसी नहीं बनी है और न ही फोरेंसिक जांच के लिए मोमोज को कब्जे में लिया गया। पुलिस अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की एमएलसी बनवा रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें