फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विकसित भारत थीम के साथ लक्ष्मी नगर में मनेगा 25वां गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ सिल्वर जुबली आयोजन का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पूर्वी दिल्ली।
लक्ष्मी नगर में आयोजित दिल्ली का महाराजा गणेश महोत्सव इस साल सिल्वर जुबली पूर्ण कर रहा है। श्री गणेश सेवा मंडल ने इस साल महोत्सव की थीम विकसित भारत, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और युवाओं के सपनों का भारत रखी है। महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत प्रियदर्शिनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम में भूमि पूजन के साथ हुई।
विज्ञापन


श्री गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया कि 25वें वर्ष के विशेष आयोजन में पंडाल को भारत की वैज्ञानिक प्रगति, अंतरिक्ष मिशनों की सफलता, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता और युवाओं की आकांक्षाओं से प्रदर्शित किया जाएगा। 14 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस 12 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा और गणपति स्थापना के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें