फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में ढाई साल में 254 विदेशी नागरिक ड्रग तस्करी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में बिधूड़ी के सवाल पर सरकार ने उपलब्ध कराए आंकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले ढाई वर्षों के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे विदेशी नागरिक शामिल थे जो किराए के मकानों में रह रहे थे। इनमें से 103 विदेशी नागरिकों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था, जिसके चलते 63 मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सांसद बिधूड़ी ने राजधानी में विदेशी नागरिकों, विशेषकर नाइजीरियाई नागरिकों, की कथित संलिप्तता, बरामद मादक पदार्थों और सरकार की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। सरकार के अनुसार, वर्ष 2024 से 30 जून 2026 तक गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में 90 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। इनसे वर्ष 2024 में करीब 12.75 करोड़ रुपये, वर्ष 2025 में 14.27 करोड़ रुपये और वर्ष 2026 में 30 जून तक 13.50 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। बरामद नशीले पदार्थों में हेरोइन, कोकीन, चरस, एम्फेटामाइन, स्मैक, मेथ, एमडीएमए और संदिग्ध टैबलेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें