फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

253 निजी स्कूलों में केजी की सीटें

Sat, 16 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में 253 ऐसे निजी स्कूल हैं जहां केजी की पढ़ाई होती है। ऐसे अभिभावक जो बीते साल नर्सरी में दाखिले से वंचित रह गए वह केजी/प्री प्राइमरी में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद लगभग 1595 निजी स्कूलों ने अपने यहां नर्सरी/प्री स्कूल, केजी/प्री-प्राइमरी में सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

इन जानकारियों के एक जगह ही उपलब्ध होने से अभिभावकों को हर स्कूल की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

निजी स्कूलों की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा निदेशालय ने सीटों की जानकारी व दाखिला मानक उपलब्ध कराने को कहा था। स्कूलों ने निदेशालय को मानक तो उपलब्ध करा दिए थे मगर सीटों की जानकारी नहीं दी थी।

अब जानकारी उपलब्ध होने पर निदेशालय ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। वे सीटों की संख्या आधार पर दाखिले का अदंजा लगा सकते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा जो बीते साल नर्सरी में दाखिला लेने से चूक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें