फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम: टोल और हाईवे पर बढ़ी वाहनों की संख्या

Sat, 16 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य शुरू की गई सम-विषम योजना 15 जनवरी को बंद होने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते गुड़गांव आने वाले वाहनों की संख्या शनिवार को अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिस कारण हाईवे पर खेड़की दोला के नजदीक स्थित टोल की सभी लाइनों में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए टोल लेन के अलावा टोल कंपनी को हेंड टोल मशीन देकर कई कर्मचारियों को लगाना पड़ा।

पिछले 15 दिनों से सम-विषम के फेर में उलझे लोगों को इससे कहीं न कहीं राहत मिली। लेकिन इसका असर यह देखने को मिला कि सड़कों पर वाहनों की संख्या में बढोतरी हो गई।
विज्ञापन


पहले जो सड़कें सम-विषम के चलते कुछ खाली सी दिखने लगी थीं, शनिवार को वहां वाहनों को कतारों में चलते देखा गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे की बात करें तो पिछले 15 दिन से जिस टोल पर आसानी से 5-10 मिनट में गाडियां निकल पा रही थीं।

वहां शनिवार को टोल पर्ची कटवाने के लिए 15 से 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। जयपुर की ओर से गुडग़ांव की तरफ आने वाले ट्रैफिक को देखते हुए टोल कंपनी की ओर से करीब 8 कर्मचारियों को अलग से हेंड टोल मशीन दी गई थी।

ताकि वाहन चालकों को ज्यादा देर टोल पर न रुकना पडे़, लेकिन उससे भी ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। टोल पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान कई एंबूलेंस भी लंबी लाइनों में फंसीं, जिस कारण टोल को फ्री भी किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें