फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भलस्वा डेयरी इलाके में 25 साल की महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने बैरागी मोहल्ला के पास पाइप लाइन के नीचे फेंका, महिला के शरीर पर चोट के निशान
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला की शिनाख्त करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी में 25 साल की महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव बैरागी मोहल्ला के पास पाइप लाइन के नीचे मिला है। महिला का शव बैरागी मोहल्ला के पास पाइप लाइन के नीचे मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को वहां ठिकाना लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और उसकी पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर में भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कूड़ा खत्ता, सर्विस रोड के पास, बैरागी मोहल्ला में पाइप लाइन के नीचे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां करीब 25 साल की एक महिला के शव पड़ा था। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। लेकिन महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि उसकी कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को यहां पर ठिकाना लगाया है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने दिल्ली के तमाम थानों के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान और यूपी के थानों को शव मिलने की जानकारी दे दी है। ताकि गायब हुई महिला के परिवार वाले उसकी पहचान कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें