फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल के युवक ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

Mon, 08 Jun 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर 25 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। उसे जख्मी हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान संगम विहार निवासी हेमंत के रूप में हुई है। युवक के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


रेलवे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस को मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों से युवक को जख्मी हालत में उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जांच में पता चला कि युवक ने हुड्डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की तरफ जाने वाली ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी।  पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को भी देखा। पुलिस ने पाया कि ट्रेन के स्टेशन पर आते ही युवक ने छलांग लगा दी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


इसके बावजूद युवक का बायां पैर ट्रेन की चपेट में आ गया।  युवक के जेब से मिले एक पहचान पत्र से उसके परिजनों को सूचना दी गई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। हादसा के बाद इस लाइन पर करीब 15 मिनट तक ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ा। उसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें