अब प्रधानमंत्री रोजगार योजना (प्रधानमंत्री रोजगार योजना) के तहत उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये कर्ज मिलेगा। इसके लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 17 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
सहायक आयुक्त उद्योग जीपी गोस्वामी ने बताया कि जनपद में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरू हुआ है।
योजना के तहत पुरुष और महिलाएं अपना उद्योग स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक की योजना पर लोन ले सकते है।