राजधानी दिल्ली में यमुना पच्चीस हजार करोड़ रुपये में साफ होगी। राज्य सरकार की योजना के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाकर नदी में गंदगी नहीं जाने दी जाएगी।
साथ ही नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण भी होगा। उपराज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को योजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संबंधित विभागों को जिम्मेदारी भी बांटी गई।
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की योजना के मुताबिक, बोर्ड नदी के प्रदूषण की जांच करेगा। बोर्ड पर नदी का प्रवाह बरकरार रखने के साथ ही गंदे पानी को रोकने की भी जिम्मेदारी होगी।