फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: घर से कहकर गया था- कुछ देर में आता हूं, 24 दिनों बाद मिला युवक का कंकाल

Sun, 25 Oct 2020 10:52 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बदरपुर थाना इलाके में लापता हुए 24 वर्षीय युवक का शव 24 दिन बाद फंदे पर लटके हुए मिला। शव इतने दिनों तक लटके होने के कारण कंकाल हो गया था। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बदरपुर में रहता था और निजी कंपनी में नौकरी करता था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 28 सितंबर की शाम करीब पांच बजे साहिल अपने परिवारवालों से कहकर गया था कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं आया। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। उसके बाद बदरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

बैंक की डिश खराब होने पर लगा सुराग
बैंक की डिश खराब होने पर 21 अक्तूबर को बैंक कर्मचारी छत पर गए। तब उन्होंने कमरे में साहिल को लटके देखा था। साहिल का घर बैंक के बराबर में ही है। उस वक्त इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को कॉल की गई। 
विज्ञापन


फिर पुलिस ने 28 सितंबर को गुम हुए साहिल के परिजनों से इसकी पहचान कराई। चेहरा तो कंकाल बन चुका था। परिजनों ने साहिल की पहचान उसके कपड़ों से की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें