फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी भवन के पास से 231 लोगों को लिया गया हिरासत में, लगाई गई धारा 144

Thu, 26 Dec 2019 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी भवन के पास प्रदर्शन करते प्रदर्नकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैसे ही प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी इलाके में स्थित यूपी भवन की ओर प्रदर्शन करने बढ़ते वैसे ही पुलिस उन्हें हिरासत में ले लेती। पुलिस प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर ले जाती। पुलिस व प्रदर्शनकारियों का ये खेल दोपहर से लेकर शाम तक चलता रहा। दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे 213 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें एक महिला प्रदर्शनकारी शामिल थी। सभी को मंदिर मार्ग व कनॉट प्लेस थाने ले जाया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को छोडने की मांग को लेकर भीम आर्मी समेत कई संगठनों ने बृहस्पतिवार को यूपी भवन पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पुलिस ने यूपी भवन व आसपास के इलाके में धारा 144 लगा रखी है। 

प्रदर्शन के घोषणा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जो भी प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने यूपी भवन के पास पहुंचता पुलिस उसे तुरंत पकड़कर बस में बैठा लेती। लोग बसों व अन्य साधनों से यूपी भवन पहुंच रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का यूपी भवन तक पहुंचने नहीं दिया। प्रर्दशनकारी जामिया नगर, नांगलोई और सीलमपुर से आए थे। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार कुल एक महिला समेत कुल 213 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर मंदिर मार्ग व कनॉट प्लेस थाने ले गई थी। सभी को बृहस्पतिवार शाम को रिहा कर दिया गया। हालांकि किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

गाजियाबाद में रात 10 बजे से इंटरनेट सेवा बंद

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए यूपी के गाजियाबाद में एक बार प्रशासन ने गुरुवार रात 10 बजे से इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन का यह कदम जुमे की नमाज से पहले एहतियात के तौर पर लिया गया है। इसके साथ ही पूरे जिले में अलर्ट लागू कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाई गई है। हर विरोध प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पूरे जिले में लगभग चार हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें