उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरे राज्यों से स्थानांतरित होकर दिल्ली आए हैं। इनके पास वर्तमान में कोई जिम्मेदारी नहीं थी। आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी किए गए हैं।
दिलराज कौर को प्रधान सचिव (जीएडी), प्रधान सचिव (समाज कल्याण), प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार, सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण) की जिम्मेदारी सौंपी गई। नंदिनी पालीवाल को आयुक्त (व्यापार एवं कर) विभाग में, नीरज सेमवाल को सचिव (राजस्व)-सह-मंडल आयुक्त व सचिव (भूमि एवं भवन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पांडुरंग के पोल को सचिव
पांडुरंग के पोल को सचिव (उच्च शिक्षा एवं टीटीई), निहारिका राय को मौजूदा जिम्मेदारी के अलावा (डीटीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। रश्मि सिंह को सचिव (डब्ल्यूसीडी), अध्यक्ष (डीसीडब्ल्यू) तथा सचिव (एएंडसीएल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृष्ण कुमार सीईओ (आपदा प्रबंधन), राजस्व विभाग, रवि धवन को सदस्य (प्रशासन), डीजेबी, संजीव कुमार मित्तल को निदेशक (कृषि विपणन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
प्रिंस धवन को बनाया गया एमडी परिवहन
प्रिंस धवन को (परिवहन) एमडी (डीटीसी) एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त विशेष, बीएस जगलान को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य (वित्त) बनाया गया है। कृष्ण कुमार सिंह को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार और एमडी (डीसीएचएफसी) का अतिरिक्त प्रभार, तपस्या राघव को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के साथ परियोजना निदेशक (सीएटीएस) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विवेक कुमार त्रिपाठी को बनाया गया प्रशासन सुधार विभाग में विशेष सचिव
ईडा राजा बाबू को दिल्ली जल बोर्ड का अतिरिक्त सीईओ पद, रवि दाधीच को विशेष सचिव (विद्युत) के साथ दूसरे अतिरिक्त प्रभार, अंकिता आनंद को महिला एवं बाल विकास में विशेष सचिव, डॉ. अनिल अग्रवाल को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का प्रधान निदेशक, तालो पोटोम को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव, शाश्वत सौरभ को एमसीडी के अधीन, विवेक कुमार त्रिपाठी को प्रशासन सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
सौम्या, चैतन्य और लक्ष्य को बनाया गया डीएम
2014 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या सौरभ को नार्थ वेस्ट का डीएम, मेकला चैतन्य प्रसाद को दक्षिण दिल्ली की जगह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं अभी तक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी रहे लक्ष्य सिंघल को दक्षिण जिले का डीएम बनाया गया है।